देहरादून। Jigyasa University में “उच्च शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा : दृष्टिकोण” विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों और शोधकर्ताओं को भारतीय ज्ञान परंपरा की गहराई और उसके आधुनिक शिक्षा में महत्व से परिचित कराना है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति Shankar Ramamurthy ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा एक समृद्ध बौद्धिक धरोहर है, जो आधुनिक शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा देने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली केवल अतीत की विरासत नहीं है, बल्कि यह वर्तमान और भविष्य की शिक्षा व्यवस्था को भी सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा ध्यानी ने किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार (प्रभारी) डॉ. योगेश नंदा, प्रो. सुरेश चंद्र नायक, प्रो. अजय जोशी और डॉ. मोहम्मद फैसल सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक और शिक्षाविद उपस्थित रहे।