After Header-1

अल्मोड़ा में मौत बनकर आई अनियंत्रित कैंटर, 200 मीटर गहरी खाई में मिला चालक का शव

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में शनिवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में कैंटर चालक की जान चली गई। टोटाम-चेरीधार के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद खाई से चालक का शव बरामद किया गया।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह अल्मोड़ा कंट्रोल रूम के माध्यम से भिकियासैंण पोस्ट को कैंटर वाहन के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। वाहन में चालक के मौजूद होने की जानकारी मिलने पर अपर उप निरीक्षक सुंदर बोरा के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि कैंटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। इसके बाद एसडीआरएफ और फायर सर्विस के जवानों ने संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्गम पहाड़ी रास्ते और गहरी खाई के कारण रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण रहा। टीम ने काफी प्रयासों के बाद करीब 200 मीटर नीचे से चालक का शव बरामद किया।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय हीरा सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी नंदप्रयाग घाट, जिला चमोली के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम ने शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.