After Header-1

बॉक्सिंग रिंग में सोशल बलूनी स्कूल का जलवा, समृद्धि ने जीता गोल्ड तो चार खिलाड़ियों ने झटके सिल्वर

देहरादून। रामनगर (नैनीताल) में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। 12 से 15 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें पांच खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और चार रजत पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता के यूथ बालिका वर्ग में कक्षा 11 की छात्रा समृद्धि गोदियाल ने 65 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में मुस्कान बिष्ट ने रजत पदक जीता। कक्षा 12 की छात्रा तृप्ति ने 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रजत पदक हासिल कर स्कूल की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ी।

यूथ बालक वर्ग में कक्षा 11 के छात्र कृष्णा नेगी ने 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं, प्रिंस चंद ने 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की।

इन खिलाड़ियों का चयन जिला खेल कार्यालय की ओर से 3 नवंबर को परेड मैदान स्थित बॉक्सिंग हॉल में आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर देहरादून जिला टीम के लिए किया गया था।

प्रतियोगिता में प्रदेश की कुल 15 टीमों के 158 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें यूथ बालक वर्ग के 73, यूथ बालिका वर्ग के 44 और एलीट (सीनियर) महिला वर्ग के 41 खिलाड़ी शामिल रहे।

स्कूल के पांच खिलाड़ियों की इस पदक उपलब्धि से खेल जगत में खुशी का माहौल है। खासतौर पर समृद्धि गोदियाल के स्वर्ण पदक ने स्कूल की उपलब्धियों में नया गौरव जोड़ दिया है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.