मुलाकात के दौरान किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष अमित शर्मा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने डॉली शर्मा को विख्यात विधिवेत्ता एवं हाईकोर्ट के न्यायाधीश डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक फेमिनिस्ट ज्यूरिसप्रूडेंस एंड पैट्रिआर्कल सोसाइटी भेंट की। इस दौरान उनके स्वास्थ्य और राजनीतिक गतिविधियों में वापसी को लेकर चर्चा हुई।
धीरेंद्र प्रताप ने डॉली शर्मा के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि वह शीघ्र ही पहले की तरह सक्रिय होकर कांग्रेस की आवाज को देशभर में मजबूती से उठाएंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉली शर्मा कांग्रेस के प्रचार-प्रसार और पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेंगी।
जनप्रदर्शन के दौरान लगी थी चोट
उल्लेखनीय है कि डॉली शर्मा पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित जनप्रदर्शन के दौरान चोटिल हो गई थीं। इस प्रदर्शन का नेतृत्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया था। चोट लगने के कारण डॉली शर्मा को कुछ समय तक आराम करना पड़ा था, जिसके चलते उनकी सक्रियता प्रभावित हुई।
अब डॉली शर्मा ने दोबारा अपना कार्यभार संभाल लिया है। उनके काम पर लौटने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। धीरेंद्र प्रताप की मुलाकात को इसी क्रम में एक शिष्टाचार भेंट के रूप में देखा जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आने वाले दिनों में पार्टी की गतिविधियों में पूरी ऊर्जा के साथ भाग लेंगी। साथ ही, कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका जारी रखेंगी।
