देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश आर्य को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंप दिया गया। देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आयोजित प्रक्रिया के दौरान विधानसभा के प्रभारी सचिव एवं रिटर्निंग ऑफिसर हेम चन्द्र पन्त ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।
दिनेश आर्य के निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही राज्यसभा सीट के लिए चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, मस्तू दास और विधानसभा सचिवालय के अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों लक्ष्मीकान्त उनियाल, दीनदयाल, बिष्ट, हीरा सिंह और संदीप ढैला सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। प्रमाण पत्र सौंपे जाने के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी और पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
दिनेश आर्य के निर्विरोध निर्वाचन को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने के साथ ही उनके राज्यसभा निर्वाचन की औपचारिकता पूरी हुई।
