After Header-1

समरसता संकल्प अभियान को लेकर बैठक

देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावित ‘समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं संगठनात्मक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक में देहरादून महानगर, देहरादून ग्रामीण, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, टिहरी एवं कोटद्वार क्षेत्रों के विधायकगण, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश टोली के पदाधिकारी, नगर निगम महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष तथा विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ के चौथे चरण की यात्रा प्रारंभ हो रही है। यह यात्रा विभिन्न राज्यों से होकर उत्तराखंड पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि संत रविदास जी के समता, सामाजिक न्याय, भाईचारे और मानवता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.