After Header-1

आर्य आज विधानसभा में करेंगे नामांकन

देहरादून । भाजपा की तरफ से राज्यसभा सीट के उम्मीदवार श्री दिनेश आर्य कल विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि राज्य के सभी वर्गों और भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय से उत्साह का माहौल है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि भाजपा मुख्यालय पहुंचकर आज राज्यसभा के लिए घोषित उम्मीदवार दिनेश आर्य ने प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा समेत प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और पार्टी की विधि टीम द्वारा उनके नामांकन को लेकर औपचारिक कार्रवाई पूरी की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10 बजे सभी विधायक विधानसभा में एकत्र होंगे। जिसके उपरांत 11 बजे उनके विधिवत नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.