अंडर-19 टीम में दो बड़े क्रिकेट परिवारों की एंट्री, देखें पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के भारत दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया गया है। दोनों देशों की युवा टीमों के बीच तीन एकदिवसीय और दो बहुदिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे। इस टीम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट प्रशंसकों की नजर खास तौर पर पूर्व भारतीय दिग्गजों के बेटों आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ पर टिक गई है।

एकदिवसीय मुकाबलों के लिए लक्ष्य रायचंदानी को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि यशवर्धन चौहान उपकप्तान होंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

एकदिवसीय टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट और काव्या पटेल।

वहीं, बहुदिवसीय मुकाबलों में यशवर्धन चौहान कप्तान और लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान होंगे। इस टीम में सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा, अभिप्राय विश्वास, रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा और आर्यन यादव को जगह दी गई है।

सीरीज का पहला एकदिवसीय मुकाबला 18 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा। इसके बाद 21 और 23 सितंबर को भी राजकोट में वनडे मुकाबले होंगे। पहला बहुदिवसीय मैच 27 से 30 सितंबर तक राजकोट में, जबकि दूसरा मुकाबला 5 से 8 अक्टूबर तक अहमदाबाद बी मैदान पर खेला जाएगा। वनडे मुकाबले सुबह 9 बजे और बहुदिवसीय मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.