स्थानांतरण पर राज्य कर उपायुक्त विनय ओझा को व्यापारियों ने दी भावभीनी विदाई

राज्य कर विभाग के उपायुक्त विनय ओझा के रुद्रपुर से प्रदेश मुख्यालय देहरादून स्थानांतरण पर स्थानीय व्यापारियों ने भावभीनी विदाई दी। रुद्रपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में आयोजित विदाई समारोह में व्यापारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, फूलमाला और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में व्यापारियों ने विनय ओझा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल की। व्यापारियों के अनुसार, उन्होंने विभाग और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली पारदर्शी, संवेदनशील और सहयोगात्मक रही, जिससे व्यापारियों को विभागीय कार्यों में काफी सुविधा मिली।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि विनय ओझा ने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ किया। उन्होंने राजस्व से जुड़े मामलों में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याओं को भी समझा और उनका समाधान कराने का प्रयास किया। यही कारण है कि उनके स्थानांतरण पर व्यापारिक समुदाय ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री हरीश अरोरा, युवा व्यापार मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष पवन गाबा, राजकुमार सिकरी, शिवेन सेठी, हरीश घई, शरण पाल गगनेजा, सुमित कुमार, मनोज कक्कड़, इरशाद अहमद, पंकज सुखीजा, राजकुमार भुसरी, निशांत खेड़ा, दानिश अहमद, अंशुल अग्रवाल, सत्यम अरोरा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने विनय ओझा के बेहतर प्रशासनिक योगदान की सराहना करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.