मोदी सरकार के 12 साल पर गणेश जोशी का बड़ा बयान, क्यों बताया स्वर्णिम अध्याय?

 रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के कृषि एवं उद्यान मंत्री तथा रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री Ganesh Joshi ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

रुद्रप्रयाग में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए गणेश जोशी ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया था। इसके बाद 2019 में पहले से अधिक बहुमत देकर जनता ने उस भरोसे को और मजबूत किया। वहीं वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर देशवासियों ने विकास और सुशासन की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है। यह सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर लोगों के विश्वास का परिणाम है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार शपथ लेने के बाद सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर यह स्पष्ट संदेश दिया कि किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को केवल एक नारा नहीं, बल्कि जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाया है। इसी सोच के कारण देश के विभिन्न वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में सफलता मिली है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले एक दशक में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों के कारण करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है। सरकार ने ग्रामीण विकास, कृषि, बुनियादी ढांचे, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.