After Header-1

इलेक्ट्रिक स्कूटर से पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, करोड़ों की नाला परियोजना का किया शिलान्यास

देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सालावाला वार्ड को जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश के गणेश जोशी ने वार्ड 8 स्थित बृजलोक कॉलोनी में आरसीसी नाला एवं स्लैब निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और इलाके में चल रहे विकास कार्यों पर खुशी जताई।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण अभियान से प्रेरित होकर इलेक्ट्रिक स्कूटर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनके इस कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बरसात के समय सालावाला क्षेत्र में जलभराव और जल निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिसे देखते हुए इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दी गई।

उन्होंने बताया कि आरसीसी नाला और स्लैब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में पानी निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में भी राहत मिलेगी। मंत्री ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सिंचाई विभाग के माध्यम से बृजलोक कॉलोनी में अवशेष नाला पुनर्निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 4.41 करोड़ रुपये है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए, ताकि जनता को जल्द लाभ मिल सके।

इस मौके पर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम शहर के विभिन्न वार्डों में जनहित के कार्य लगातार कर रहा है और स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं पार्षद भूपेंद्र कठैत ने क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृति पर मंत्री और मेयर का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.