After Header-1

आशीष देहरादून एवं अपूर्वा बनीं बागेश्वर की डीएम

सविन बंसल को सचिव नियोजन सौंपा गया

19 आईएएस तथा 10 पीसी एस के बदले गए विभाग

देहरादून । शासन ने शनिवार की देर रात कुल 29 अधिकारियों के विभाग बदले हैं। जिसमें 10 पीसीएस और 19 आईएएस अधिकारी शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण तबादलों में आशीष चौहान को देहरादून डीएम बनाया गया है जबकि अपूर्वा पांडेय को बागेश्वर के डीएम के पद पर तैनाती दी गई है। अन्य महत्वपूर्ण तबादलों में विनय शंकर पांडेय को आयुक्त गढ़वाल मंडल से हटाकर सचिव नागरिक उड्डयन एवं स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि आनंद स्वरूप को गढ़वाल मंडल का आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा बी वी आर सी पुरूषोत्तम को सचिव उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। अन्य तबादलों में डा रंजीत कुमार, सविन बंसल,सोनिका,मनुज गोयल,संजय कुमार, अभिषेक रूहेला,सौरभ गहरवार, आलोक कुमार, नमामि बंसल,संदीप तिवारी,दीप्ति सिंह, प्रतीक जैन,आकांक्षा तथा प्रवीण कुमार के विभागों में भी परिवर्तन किए गए हैं। इसके अलावा पीसीएस अधिकारियों में गिरधारी सिंह रावत,इला गिरि,सुंदर लाल सेमवाल,महावीर सिंह चौहान, सुनील सिंह, फिनचाराम, अनिल गबयराल ,जितेंद्र कुमार, योगेश मेहरा एवं प्रमोद कुमार के भी विभाग बदले गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.