श्रेया ने लहराया परचम, 12वीं आईएससी में 98% अंक हासिल

देहरादून। ब्राइटलैंड स्कूल की मेधावी छात्रा श्रेया शर्मा ने 12वीं कक्षा के आईएससी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विज्ञान वर्ग में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के साथ श्रेया ने लड़कियों की श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।

श्रेया के पिता प्रोफेसर रमेश कुमार शर्मा डीएवी कॉलेज, देहरादून के भौतिक विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं और वर्तमान में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता कृष्णा शर्मा ने बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उसकी निरंतर मेहनत और लगन का परिणाम है।

श्रेया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती है और इसके लिए आगे की तैयारी में जुटेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.