After Header-1

भारी वाहनों का समय निर्धारित

वर्तमान में जारी चारधाम यात्रा के दृष्टिकोण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सकुशल यातायात व्यवस्था हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों को प्रभावित कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

चारधाम यात्रा-2026 के सकुशल संचालन हेतु पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड से प्राप्त निर्देशों के क्रम में तथा आयुक्त गढ़वाल मण्डल के अनुपालन में यात्री वाहनों तथा भारी वाहनों के संचालन का समय निम्नवत निर्धारित किया गया है। इस क्रम में

 

प्रातः समय 04:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक यात्री वाहन संचालित होंगे, परन्तु रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 04.00 बजे तक यात्री वाहनों का संचालन पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित रहेगा।

 

रात्रि :00 बजे से प्रातः 04:00 बजे से भारी वाहनों ( ट्र्क, लॉरियों आदि) का आवागमन सम्बन्धित क्षेत्र के पुलिस थाना / चौकी / चैकपोस्ट के अन्तंगत संचालित किया जायेगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.