देहरादून । ग्राफिक एरा में देश विदेश के विशेषज्ञों ने कहा कि एआई आधारित तकनीकी उत्पादों का विकास ही भविष्य की सबसे बड़ी संभावनाओं में से एक है।
आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में डिवाइस, कंप्यूटर और संचार तकनीक विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हो गया।
कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि आज का समय तेजी से बदलती तकनीक का है और डिवाइस इंटेलिजेंस इस बदलाव की सबसे मजबूत नींव बन चुकी है। उन्होंने स्मार्ट सिटी की बात करते हुए कहा कि भविष्य के शहर स्मार्ट डिवाइसेज से चलेंगे, जिससे जीवन सरल सुरक्षित और व्यवस्थित होगा।
इस सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने आईईईई, डीआरडीओ और सर्ब इंडिया के सहयोग से किया। सम्मेलन में यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, डिपार्टमेंट हेड डा. मो. इरफानुल हसन, प्रो. निश्चल के. वर्मा, प्रो. सुदेब दासगुप्ता, डा. मालथी एस., डा. बजरंग प्रसाद मिश्रा, डा. मृदुल गुप्ता अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र छात्राएं मौजूद रहे। सम्मेलन का संचालन डा. साक्षी गुप्ता ने किया।