देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के उपरान्त सचिव शैलेश ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत श्रीमती अर्चना तथा श्री बद्री चन्द को उप निदेशक पद पर पदोन्न्त किये जाने के आदेश जारी किये है।
जारी आदेशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों को नियमित चयनोपरान्त कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उप निदेशक के पद पर प्रोन्नति प्रदान करते हुए 02 वर्ष की विहित परिवीक्षा अवधि में रखा गया है।