देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद मंत्री गढ़ी कैंट मोक्षधाम पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रिगेडियर जोशी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मंत्री ने कहा कि ब्रिगेडियर जोशी ने अपने सैन्य जीवन में राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण और अनुशासन का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा।