After Header-1

पूर्व सैन्य अधिकारी के निधन पर सीएम धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवार से मिले

300×250 ADS-1

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री देहरादून के जोहड़ी, देहरादून स्थित उनके आवास पहुंचे और पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

300×600 ADS-2

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर जोशी ने अपने सैन्य जीवन में देश सेवा के प्रति समर्पण और अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत अधिकारी के योगदान को समाज और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.