देहरादून में धूमधाम से मनाया गया महावीर जयंती महोत्सव, शोभायात्रा और पुष्प वर्षा ने बढ़ाया आकर्षण

देहरादून।  श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा  महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जैन भवन, गांधी रोड स्थित  जैन भवन  में तीन दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन गिरनार पीठाधीश  क्षुल्लकरत्न श्री समर्पण सागर महाराज  के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

महोत्सव के तीसरे दिन प्रातःकालीन कार्यक्रमों की शुरुआत सामूहिक प्रक्षाल और शांति धारा से हुई। प्रथम कलश ध्रुव जैन द्वारा जैन कॉलोनी में चढ़ाया गया, जबकि दूसरी शांति धारा जैन फार्मा, बल्लीवाला चौक पर समाज अध्यक्ष विनोद जैन के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और वातावरण भक्ति एवं श्रद्धा से ओतप्रोत रहा। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और पुष्प वर्षा के साथ महोत्सव का समापन हुआ, जिसने पूरे शहर में आध्यात्मिक उत्साह का संचार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.