114 दिन से धरने पर बैठे नर्सिंग अभ्यर्थी, सरकार से अब भी नहीं मिला स्पष्ट आश्वासन

देहरादून। वर्षवार भर्ती प्रणाली की बहाली की मांग को लेकर नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन शनिवार को 114वें दिन में भी जारी रहा। लंबे समय से धरना दे रहे अभ्यर्थी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है, जिससे अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

धरना स्थल पर अभ्यर्थियों ने कहा कि वे लगातार सरकार से संवाद और समाधान की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने से उनका भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।

प्रदर्शन में नवल पुंडीर, विकास पुंडीर, अनिल रमोला, नेहा पाल और हिमांशी आर्य सहित कई अभ्यर्थी मौजूद रहे और उन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों को दोहराया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.