After Header-1

पहाड़ी जिलों को मिलेगा तकनीकी शिक्षा का बड़ा तोहफा—8 नए पॉलीटेक्निक कॉलेज खोलने की तैयारी

300×250 ADS-1

देहरादून: प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को मजबूती देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री  डॉ. धन सिंह रावत ने घोषणा की है कि राज्य के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में आठ नए राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, जिससे दूरस्थ इलाकों के छात्रों को अपने क्षेत्र में ही तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालने के पश्चात मंत्री डॉ. रावत ने अपने शासकीय आवास पर विभागीय अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं और रिक्त पदों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तकनीकी विश्वविद्यालयों और संबद्ध संस्थानों में लंबे समय से रिक्त शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए। उन्होंने विशेष रूप से राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में शिक्षकों की कमी को दूर करने पर जोर दिया, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

300×600 ADS-2

बैठक में निर्माणाधीन संस्थानों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डॉ. रावत ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में तकनीकी शिक्षा का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए नए संस्थानों की स्थापना आवश्यक है।

प्रस्तावित नए पॉलीटेक्निक कॉलेज  चोपता ,  पोखरी ,  पौड़ी ,  सतपुली ,  नई टिहरी ,  टिपली ,  कपकोट  तथा  पिथौरागढ़  में खोले जाएंगे। इन संस्थानों के शुरू होने से स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और उन्हें बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।

बैठक में तकनीकी शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया और विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी योजनाओं को लागू करने के निर्देश दिए, ताकि राज्य में तकनीकी शिक्षा के स्तर को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया जा सके।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.