After Header-1

29 साल के अनुभव वाले अजय कुमार सिंह बने यूजेवीएनएल के नए प्रबंध निदेशक

300×250 ADS-1

देहरादून। राज्य की प्रमुख जल विद्युत कंपनी यूजेवीएन लिमिटेड में नेतृत्व स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। वरिष्ठ अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह इसी संस्थान में अधिशासी निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

अजय कुमार सिंह वर्ष 2005 में यूजेवीएन लिमिटेड में अधिशासी अभियंता के रूप में नियुक्त हुए थे। अपने लंबे सेवा काल में उन्होंने विभिन्न जिम्मेदार पदों पर कार्य करते हुए संगठन को तकनीकी और प्रबंधन दोनों स्तरों पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 2022 में उन्हें महाप्रबंधक पद पर पदोन्नत किया गया था, जिसके बाद अब उन्हें प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

300×600 ADS-2

करीब 29 वर्षों के अनुभव के साथ अजय कुमार सिंह जल विद्युत क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञों में गिने जाते हैं। उन्होंने देश की कई प्रमुख जल विद्युत परियोजनाओं—जैसे नाथपा-झाकड़ी जल विद्युत परियोजना, कोल डैम परियोजना, मनेरी-भाली द्वितीय परियोजना तथा व्यासी जल विद्युत परियोजना में विभिन्न स्तरों पर कार्य करते हुए परियोजनाओं के निर्माण, कमीशनिंग, संचालन और अनुरक्षण में अहम भूमिका निभाई है।

उनके कार्यभार संभालने के अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएं) सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक सुधाकर बडोनी, विवेक आत्रेय, आशीष कुमार जैन सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अनुभव और नेतृत्व में यूजेवीएन लिमिटेड की परियोजनाएं और अधिक गति से आगे बढ़ेंगी तथा राज्य के ऊर्जा उत्पादन को नई दिशा मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.