देहरादून में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित कैप्सूल और टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून।  Dehradun में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को प्रतिबंधित कैप्सूल और टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई हैं।

इस मामले में Clement Town थाने में आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 21/2026 के तहत धारा 8/22 Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.