देहरादून। Lok Bhawan आवासीय कॉलोनी स्थित कम्युनिटी हॉल में शुक्रवार को महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित Gurmeet Kaur ने महिलाओं के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि लोक भवन कॉलोनी में रहने वाली सभी महिलाएं एक परिवार की तरह हैं और आपसी सहयोग, प्रेम तथा सद्भाव के साथ मिलकर रहना ही समाज को मजबूत बनाता है।
गुरमीत कौर ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे के साथ जुड़ने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या या कठिनाई का सामना करना पड़ता है तो वे निःसंकोच एक-दूसरे के साथ साझा करें, ताकि सामूहिक रूप से उसका समाधान निकाला जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए निकट भविष्य में एक विशेष फिटनेस कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। गुरमीत कौर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आपसी संवाद और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
इस अवसर पर Tripti Srivastava (वित्त नियंत्रक), Pranjali Thapa सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।