रुद्रपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। देर रात संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार Kichha में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया। आठ मार्च की रात करीब साढ़े 12 बजे DD Chowk Kichha के पास चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया।
तलाशी लेने पर कार में रखे 25 डिब्बों से कुल 6000 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए, जिन्हें अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से मोहम्मद शाहबाज निवासी सिरोली कला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।