1.11 लाख करोड़ बजट पर डॉ. नरेश बंसल की बड़ी प्रतिक्रिया, बोले– उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने का रोडमैप
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद Naresh Bansal ने उत्तराखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए इसे विकासोन्मुख और दूरदर्शी बताया है। उन्होंने कहा कि Gairsain में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami द्वारा पेश किया गया 1,11,703.21 करोड़ का बजट प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।
डॉ. बंसल ने कहा कि यह बजट संकल्प से सिद्धि की भावना को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य की डबल इंजन सरकार निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड ने अपने गठन के समय आर्थिक चुनौतियों के बीच ऋण लेकर विकास की यात्रा शुरू की थी, लेकिन आज राज्य का बजट बढ़कर 1.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। यह अपने आप में प्रदेश की आर्थिक प्रगति और बेहतर वित्तीय प्रबंधन का प्रमाण है।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। किसानों, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। साथ ही प्रदेश में रोजगार सृजन, निवेश बढ़ाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी योजनाएं शामिल की गई हैं।
डॉ. बंसल के अनुसार यह बजट समावेशी और सर्वस्पर्शी है, जो प्रदेश के संतुलित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास की भावना को मजबूत करते हुए आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट के माध्यम से प्रदेश में विकास की गति और तेज होगी तथा उत्तराखंड आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।