After Header-1

अटरिया देवी मंदिर क्षेत्र में नमाज पर विधायक शिव अरोरा सख्त, दिया बड़ा बयान

300×250 ADS-1

रुद्रपुर। रुद्रपुर स्थित प्राचीन **अटरिया देवी मंदिर** क्षेत्र में नमाज पढ़े जाने की घटना को लेकर क्षेत्रीय विधायक **शिव अरोरा** ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह स्थल लाखों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और यहां इस प्रकार की गतिविधियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विधायक ने आरोप लगाया कि निजी भूमि पर लगातार तीन दिनों तक मना करने के बावजूद चौथे दिन भी नमाज अदा की गई, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि मंदिर क्षेत्र से लगभग 500 मीटर की दूरी पर जगतपुरा क्षेत्र में मस्जिद मौजूद है, जहां नमाज अदा की जा सकती थी।

300×600 ADS-2

शिव अरोरा ने कहा कि अटरिया माता के इस पवित्र स्थल पर वर्षों से मेला आयोजित होता आया है और यह स्थान क्षेत्र की धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं धार्मिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का कदम जो सामाजिक समरसता को प्रभावित करे, उसे गंभीरता से लिया जाएगा।

विधायक ने यह भी कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की अपेक्षा की जाएगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। स्थानीय प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार का तनाव न बढ़े और शांति व्यवस्था कायम रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.