देहरादून। देहराकैंट क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हाल ही में हुए सदस्यता अभियान के तहत दर्जनों युवाओं ने स्वस्तिक चोपड़ा के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. गोगी ने नवप्रवेशी युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से युवाओं की आकांक्षाओं, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश का युवा बेरोजगारी, महंगाई और सीमित अवसरों की चुनौती का सामना कर रहा है। ऐसे दौर में कांग्रेस युवाओं को सम्मान, भागीदारी और नेतृत्व का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। युवाओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं ने कांग्रेस की विचारधारा के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष ट्विंकल अरोड़ा ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग मदन लाल, वीरेंद्र पंवार, शिवांशु जायसवाल, विशाल मौर्य, जित्तू रागढ़, मयंक पाल, तेजस फराशी, आयुष सेमवाल, वरिष्ठ थापा, कनिष्ठ थापा और आर्यन बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देहराकैंट में इस सदस्यता अभियान को कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है।