‘मन की बात’ सुनने उमड़ा जनसैलाब, महेंद्र भट्ट बोले—PM के अनुभव हर बार देते हैं नई प्रेरणा

देहरादून। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भाजपा प्रदेश मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक व्यापक जनसहभागिता के साथ सुना गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के अनुभव, संस्मरण और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी होते हैं और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

उन्होंने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के बूथ संख्या 5 पर स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा त्योहारों के अवसर पर ‘लोकल फॉर वोकल’ की अपील को प्रदेश में व्यापक रूप से लागू करने का आग्रह किया जाएगा, ताकि स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को प्रोत्साहन मिल सके।

उन्होंने एआई समिट और कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह विषय हम सभी के लिए सीखने योग्य हैं। आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, मंडल अध्यक्ष वासुदेव जखमोला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रतन चौहान, मंडल महामंत्री राजकुमार भास्कर, बूथ अध्यक्ष सुभाष मनोड़ी और शक्ति केंद्र संयोजक रमन राजपूत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

वहीं भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भी प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल की उपस्थिति में कार्यक्रम सुना गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, टीका प्रसाद मैखुरी और सुलोचना राणा सहित अनेक पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.