देहरादून में डॉ. चंद्र लाल भारती को मिला ‘श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित एक गरिमामय समारोह में डॉ. चंद्र लाल भारती को ‘श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामाजिक सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड जल विद्युत निगम के सभागार में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री **सुबोध उनियाल** तथा क्षेत्रीय विधायक **सविता कपूर** उपस्थित रहे।

यह पुरस्कार **इन्स्टिट्यूट फार सोशल रिफॉर्म एंड हायर एजुकेशन** संस्था द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में वक्ताओं ने डॉ. भारती के सामाजिक सरोकारों और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की।

डॉ. चंद्र लाल भारती मूल रूप से उत्तरकाशी जनपद के ग्राम ब्यांली के निवासी हैं और वर्तमान में कुंआवाला, देहरादून में निवास कर रहे हैं। वे वर्तमान में पीडब्ल्यूडी हरिद्वार में कार्यरत हैं। उन्हें पूर्व में भी भारत सरकार के नीति आयोग से पंजीकृत विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

विशेष रूप से निर्बल वर्ग के बालक-बालिकाओं की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और सहयोग देकर उन्हें उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.