देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक ही रात में 27 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून।  न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए देहरादून पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। देहरादून पुलिस को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि लंबित वारंटों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए।

इन निर्देशों के अनुपालन में 17 फरवरी 2026 की रात विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 27 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और न्यायालय के आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.