After Header-1

रानीखेत लोनिवि मिनिस्ट्रीयल इकाई को मिला नया नेतृत्व, आम सहमति से हुए चुनाव

रानीखेत। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन इकाई रानीखेत की नवगठित कार्यकारिणी का गठन आम सहमति से संपन्न चुनाव प्रक्रिया के बाद किया गया। चुनाव में सुंदर सिंह बिष्ट को अध्यक्ष और रमेश सिंह कैड़ा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही हेमा जोशी को महिला उपाध्यक्ष, राजन लाल को कोषाध्यक्ष तथा मोहन सिंह नेगी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। सभी सदस्यों से सहयोग और एकजुटता बनाए रखने की अपील भी की गई।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा नवल पंत ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया क्षेत्रीय अध्यक्ष कुमाऊं अमित सांगुड़ी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अल्मोड़ा श्रीमती शन्तु मेहरा की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और आपसी सहमति के आधार पर नई कार्यकारिणी का गठन संगठन की एकता को दर्शाता है।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष सिंह मेहता, जिला संगठन मंत्री नवीन जोशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, भगवंत सिंह जंतवाल, हिमांशु रुहेला, कैलाश पाल, सुनील थापा और महेश अकोलिया सहित लोनिवि प्रांतीय खंड, निर्माण खंड तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.