देहरादून।
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का जन्मदिन इस वर्ष पूरी सादगी, धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। मंगलवार को इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता के संयोजन में श्री परशुराम मंदिर चतुर्वेद विद्यालय, गोविंदगढ़, देहरादून में एक सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के साथ सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर तथा राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कैलाश पंत विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण गणों एवं विद्यार्थियों को भोजन वितरित किया गया, जिससे आयोजन एक सामाजिक और सांस्कृतिक स्वरूप में परिवर्तित हो गया।
विद्यालय परिसर में उपस्थित ब्राह्मण गणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के माध्यम से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। साथ ही भगवान से प्रार्थना की गई कि जिस निष्ठा और समर्पण के साथ वे उत्तराखंड राज्य की सेवा कर रहे हैं, उसी प्रकार उन्हें आगे भी जनसेवा के लिए शक्ति और मार्गदर्शन मिलता रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में जब जन्मदिन अक्सर भव्य आयोजनों तक सीमित रह जाते हैं, ऐसे में सांसद नरेश बंसल का जन्मदिवस सेवा, सादगी और संस्कारों के साथ मनाया जाना समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है। यह आयोजन युवाओं और विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी, सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम भी बना।
सहभोज कार्यक्रम शांत, गरिमामय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने इसे समाज क
