कृषि सहायकों को बड़ी राहत: मानदेय में सीधी बढ़ोतरी, शासनादेश जारी

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर न्याय पंचायतों में तैनात कृषि सहायकों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस निर्णय के तहत कृषि सहायकों का मासिक मानदेय ₹8300 से बढ़ाकर ₹12391 कर दिया गया है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है, जिससे प्रदेशभर के कृषि सहायकों में खुशी का माहौल है।

गौरतलब है कि कृषि सहायक काफी समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। सीमित मानदेय के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को आवश्यक निर्देश दिए थे। इसके बाद विभागीय स्तर पर प्रक्रिया पूरी कर यह निर्णय लिया गया।

सरकार के इस फैसले से कृषि सहायकों का मनोबल बढ़ेगा और वे किसानों को बेहतर ढंग से सेवाएं दे सकेंगे। कृषि सहायकों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.