देहरादून। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर शुक्रवार को जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने उनका कुशलक्षेम पूछा और प्रदेश प्रवास के कार्यक्रमों को लेकर संक्षिप्त चर्चा की।
उपराष्ट्रपति के स्वागत हेतु प्रशासनिक अधिकारी एवं सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति का यह दौरा प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।