भटवाड़ी से प्रदेश तक: विनीता रावत की जनसेवा यात्रा ने क्यों खींचा भाजपा हाईकमान का ध्यान?

उत्तरकाशी जनपद के सीमांत विकासखंड भटवाड़ी की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत अपने सौम्य व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति निस्वार्थ समर्पण के लिए जानी जाती हैं। वर्षों से महिलाओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाली विनीता रावत ने स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया।

दो बार ब्लॉक प्रमुख के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में बीएडीपी, एमबीएडीपी, जिला योजना, मनरेगा सहित विभिन्न मदों से संचालित विकास कार्यों को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर उन्होंने ब्लॉक प्रमुख की गरिमा को बनाए रखा।

विनीता रावत की प्राथमिकताओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन, सड़क निर्माण, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल और पशुपालन जैसे क्षेत्र रहे। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित कर सम्मानित करना भी उनके नेतृत्व की विशेषता रही। वे नियमित रूप से गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से सीधे रूबरू होती रहीं।

इन्हीं उपलब्धियों और लंबे पंचायत अनुभव को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने उन्हें महिला मोर्चा गढ़वाल समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी है। माननीय मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व ने उनके अनुभव पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.