After Header-1

पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का भावुक शोक संदेश

300×250 ADS-1

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पुरोला (उत्तरकाशी) विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन पर श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद घटना को न केवल भाजपा परिवार, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

हेमंत द्विवेदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय राजेश जुवांठा एक कर्मठ, सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके कार्यों और योगदान को भाजपा परिवार सदैव स्मरण रखेगा।

300×600 ADS-2

बीकेटीसी अध्यक्ष ने भगवान श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ जी से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से इस कठिन समय में परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का निधन देहरादून के एक अस्पताल में हुआ, जिससे प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.