नए अध्यक्ष के चुनाव तक कार्यभार संभालेंगे
बिहार सरकार में मंत्री हैं नितिन
26 साल की उम्र में बन गए थे विधायक
नई दिल्ली, चाणक्य मंत्र ब्यूरो।। भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन (45) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक प्रेस नोट जारी कर इस बात की जानकारी दी।

नितिन नबीन कायस्थ जाति से हैं और 45 साल के हैं। नितिन 26 साल की उम्र में ही विधायक बन गए थे और महज 45 साल की आयु में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन गए ।मालूम हो कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। तब से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी। नड्डा 2020 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे। बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष उनका कार्यकाल जून 2024 को खत्म हो चुका है। तब से वे एक्सटेंशन पर थे।