After Header-1

ग्रामीणों की बड़ी राहत! सीएम धामी ने मौके पर लिए फैसले—क्या मिला सौड़ क्षेत्र को?

300×250 ADS-1

नैनीताल। अपने नैनीताल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रशासनिक अकादमी में जिले के विभिन्न इलाकों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में पहुंचे आमजन ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा, जिन पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

300×600 ADS-2

ग्राम सौड़ से आए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पंगोट–देचौड़ी सड़क स्वीकृत होने से क्षेत्रवासियों को वर्षों पुरानी समस्या से मुक्ति मिलेगी। सड़क निर्माण से न सिर्फ आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं भी खुलेंगी। ग्रामीणों ने राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ में अध्यापकों की तैनाती और भवन निर्माण की मांग भी रखी। मुख्यमंत्री ने यह सुनकर जिलाधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिससे लोगों में संतोष देखा गया।

जनसुनवाई के दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’, कुमाऊँ मंडल के आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत, कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और एसएसपी मंजूनाथ टीसी सहित कई जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इस जनसुनवाई ने एक बार फिर दिखाया कि प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए लगातार तत्पर है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.