After Header-1

नैना देवी मंदिर में बड़े बदलाव की तैयारी! सीएम धामी के निरीक्षण में क्या हुआ महत्वपूर्ण?

300×250 ADS-1

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार सुबह नैनीताल की शांत वादियों में सैर पर निकले। एटीआई से पंत पार्क तक पैदल चलते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों, पर्यटकों और स्कूली बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की। बच्चों से बातचीत के दौरान उन्होंने उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके साथ कुछ पल बिताए। रास्ते में उन्होंने भरत नामक स्थानीय चाय विक्रेता की दुकान पर रुकर चाय का स्वाद भी लिया, जिससे लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।

300×600 ADS-2

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने मानस खंड मिशन के अंतर्गत नैना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मंदिर के भव्य और आकर्षक स्वरूप के लिए 11 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। इस राशि से मंदिर परिसर में कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने डीएसए मैदान के सुधार, वलिया नाला और ठंडी सड़क क्षेत्र में भूस्खलन रोकथाम से जुड़े कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.