भारत को मिली एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसिंग की नई ताकत—जानें क्या है सैफरान की बड़ी परियोजना

हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को फ्रांस की विमानन कंपनी सैफरान के बड़े एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) संयंत्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया। सैफरान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (SAESI) का यह हाई-टेक प्लांट हैदराबाद में स्थापित किया गया है, जो वर्ष 2026 से पूरी तरह संचालित हो जाएगा।

इस परियोजना में 1,300 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश किया गया है। संयंत्र में अत्याधुनिक तकनीक से लीप इंजन की सर्विसिंग होगी, जिनका उपयोग एयरबस A320 नियो और बोइंग 737 मैक्स जैसे लोकप्रिय वाणिज्यिक विमानों में किया जाता है। लीप इंजन का निर्माण CFM इंटरनेशनल द्वारा किया जाता है, जो सैफरान और GE Aerospace का संयुक्त उपक्रम है।

भारत दुनिया के सबसे तेजी से विकसित होने वाले विमानन बाजारों में शामिल है और भारतीय एयरलाइंस 1,500 से अधिक नए विमानों का ऑर्डर दे चुकी हैं। पूरी क्षमता पर यह संयंत्र हर साल 300 लीप इंजनों की सर्विसिंग करेगा, जिससे देश में विमानन क्षेत्र की स्वदेशी क्षमता और भी मजबूत होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.