लखनऊ। भारत स्काउट एवं गाइड के जैम्बूरी कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से धन सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की। दोनों के बीच हुई मुलाकात सौहार्दपूर्ण रही और समाजसेवा सहित युवा नेतृत्व के विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उनके मार्गदर्शन और सकारात्मक विचारों ने समाज के प्रति सेवा भाव को और अधिक दृढ़ किया है। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात ने युवाओं के लिए कार्य करने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान की है।
जैम्बूरी कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए उन्होंने स्काउट-गाइड आंदोलन की अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के आदर्शों को करीब से महसूस किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सहभागिता कर देशहित में समर्पण का संदेश दिया।
