पशु अवशेष प्रकरण: बवाल भड़काने में किसकी भूमिका उजागर हुई? पुलिस की कार्रवाई चौंकाएगी

हल्द्वानी। उजाला नगर और पीलीकोठी इलाके में पशु अवशेष मिलने के बाद फैले बवाल को भड़काने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व भाजयुमो नेता विपिन पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार विपिन पर लोगों को उकसाने और स्थिति को तनावपूर्ण बनाने का आरोप है। देर रात गिरफ्तार किए गए आरोपित के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

घटना के बाद से ही पुलिस सतर्क मोड में है और हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। अब तक इस प्रकरण में पुलिस पांच लोगों को पकड़ चुकी है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। 16 नवंबर की रात धार्मिक स्थल के बाहर पशु अवशेष मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था, जिसके बाद तनाव बढ़ गया। पुलिस लगातार मामले की तहकीकात कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.