After Header-1

भागवत कथा में रुक्मणी विवाह के दिव्य उत्सव ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया

रुड़की के सिविल लाइन स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी के दिव्य विवाह उत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति और उल्लास में डूबे रहे। गीत-संगीत और नृत्य के बीच भगवान के विवाह का उत्सव बेहद हर्षोल्लास से मनाया गया।

कथा के आयोजक अमित त्यागी, मालवी त्यागी और आदित्य त्यागी ने रुक्मणी माता का कन्यादान संस्कार संपन्न कराया। आचार्य आर्यदी जी ने मंच पर उपस्थित संतों, ब्राह्मणों और मेहमानों का सम्मान किया।
कथा में कीर्तन मंडली ने मधुर भजनों से वातावरण को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। सावित्री मंगला ने विधिवत व्यास पूजा की, जिसके बाद भव्य आरती और प्रसाद वितरण हुआ।

कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा, समाजसेवी इंजीनियर चैरब जैन, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, युवा नेता प्रणय प्रताप सिंह, डॉ. अनिल शर्मा, प्रदीप त्यागी, अशोक शर्मा आर्य, डॉ. टेकबल्लभ और इमरान देशभक्त सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अंत में आचार्य आर्यदी जी ने सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.