वाशिंगटन/क्वेटा। बलोचिस्तान में बढ़ते मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ बलोच नेशनल मूवमेंट (BNM) ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के सामने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान को आतंकी देश बताते हुए पर्चे वितरित किए और बलोच नागरिकों पर हो रहे जुल्म और दमन के खिलाफ आवाज उठाई।
अभियान का नेतृत्व बीएनएम अमेरिका के अध्यक्ष सामी बलोच ने किया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है जो बलोचिस्तान के लोगों पर अत्याचार कर रहा है। झारी क्षेत्र में सेना ने निर्दोष नागरिकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा की है।”
द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी कार्यकर्ताओं ने भी इस अभियान में हिस्सा लेते हुए बलोच जनता के साथ एकजुटता व्यक्त की। वितरित पर्चों में लिखा गया था कि पाकिस्तान बलोच और अन्य उत्पीड़ित समुदायों के संसाधनों का शोषण** करता है और अपने राजनीतिक व आर्थिक हितों के लिए बलोचिस्तान के भू-राजनीतिक महत्व को बेच रहा है।
बीएनएम ने सितंबर 2025 में जहरी क्षेत्र में हुए सैन्य अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन हमलों और बमबारी से आम नागरिकों को निशाना बनाया। 17 सितंबर और 5 अक्टूबर को हुई घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
सामी बलोच ने कहा कि “यह मानवता के खिलाफ अपराध हैं और अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चुप्पी तोड़नी चाहिए।”