चमोली जिले के **थराली क्षेत्र** में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने **आर्मी कैंटीन में कार्यरत एक हवलदार** को **पोक्सो एक्ट** के तहत गिरफ्तार किया है।
थराली थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी **नाबालिग पुत्री के साथ आर्मी कैंटीन थराली में तैनात हवलदार रविन्द्र कुमार नाथ** ने **गलत नीयत से अनुचित हरकत** की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए **मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार** कर लिया।
**पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार** ने बताया कि मामले की जांच **उप निरीक्षक सुधा बिष्ट** को सौंपी गई है। विवेचक की ओर से **साक्ष्य जुटाने, गवाहों के बयान दर्ज करने और पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण** कराया जा रहा है।
पुलिस ने कहा कि **कानूनी प्रक्रिया के तहत** आगे की कार्रवाई की जा रही है और आरोपित से **पूछताछ जारी** है।