After Header-1

बीटीगंज रामलीला महोत्सव: ताड़का के डरावने रूप और श्रीराम के पराक्रम ने बांधा समां

300×250 ADS-1

रुड़की। श्री रामलीला समिति बीटीगंज में चल रहे रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को ताड़का वध का शानदार मंचन किया गया। दर्शकों ने जब राक्षसी ताड़का का डरावना रूप देखा तो पूरा पंडाल सहम गया। वहीं, प्रभु श्रीराम द्वारा ताड़का का वध करते ही माहौल गूंज उठा और हर ओर “जय श्रीराम” के जयकारे लगने लगे।

तीसरे दिन की रामलीला की शुरुआत विधिवत आरती और गणेश वंदना से हुई। समिति पदाधिकारियों और यजमानों ने पूजा-अर्चना कर मंचन का शुभारंभ किया। इसके बाद मंच पर राजा दशरथ के पुत्र राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को गुरु विश्वामित्र के साथ शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा हेतु आश्रम में भेजने का दृश्य प्रस्तुत किया गया।

आश्रम से शिक्षा ग्रहण कर लौटे राम और लक्ष्मण को गुरु विश्वामित्र, दशरथ से मांग कर राक्षसों के वध के लिए वन में ले जाते हैं। यहां विश्वामित्र बताते हैं कि मायावी राक्षसी ताड़का के कारण साधु-संत हवन-यज्ञ नहीं कर पा रहे हैं। तभी ताड़का का तांडव शुरू हो जाता है। उसकी गर्जना और भयावह रूप देखकर पंडाल में सन्नाटा पसर जाता है।

300×600 ADS-2

गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पर भगवान श्रीराम अपने धनुष-बाण से ताड़का का वध कर देते हैं। जैसे ही ताड़का धराशायी होती है, वैसे ही पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठता है। भक्त भावविभोर होकर “जय श्रीराम” के उद्घोष करने लगते हैं।

इस अवसर पर शहरभर से भक्तों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। मंचन देखने पहुंचे प्रमुख अतिथियों में पूर्व मेयर गौरव गोयल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, युवा भाजपा नेता रचित अग्रवाल, समिति महामंत्री सौरभ सिंघल, भाजपा नेता नवीन जैन एडवोकेट, व्यापारी नेता अरविंद कश्यप, मनोज अग्रवाल, वरुण गोयल, शेखर सिंघल, नितिन गोयल, शिवम गोयल, अमन, निखिल तायल, विशाल गुप्ता, नवनीत गर्ग, राकेश कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रामलीला मंचन को देखकर श्रद्धालु न केवल भावविभोर हुए बल्कि माहौल में अध्यात्म और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.