गणेश चौक सेवा समिति ने धूमधाम से निकाली गणपति शोभायात्रा

रुड़की। गणेश चौक सेवा समिति (रजि.) रुड़की द्वारा 33वें गणेशोत्सव मेले और शोभायात्रा का भव्य आयोजन गणेश चौक पर संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस महोत्सव की शुरुआत भगवान गणपति के पूजन से हुई, जिसके मुख्य यजमान फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और समाजसेवी ई० चैरब जैन रहे। उन्होंने कहा कि भगवान गणपति प्रथम पूज्य देवता हैं और सभी कार्य उनकी पूजा के साथ ही सफल होते हैं।

मेले का शुभारंभ मेयर अनीता देवी अग्रवाल और उनके प्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि गणेशोत्सव आज हमारी धार्मिक संस्कृति की पहचान बन चुका है और देशभर में बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। यह सनातन धर्म की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल ने बताया कि पिछले 32 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह मेला सामाजिक एकता, सद्भाव और खुशी का संदेश देता है।

समिति के अध्यक्ष बलजीत सिंह रावत ने बताया कि भगवान गणपति की भव्य शोभायात्रा बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली जाएगी। इसका शुभारंभ होटल सेन्ट्रम के निदेशक हंसराज सचदेवा करेंगे। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन गंगनहर गणेशपुर पुल पर प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा।

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें महामंत्री हेमंत कपूर, कोषाध्यक्ष अमरदीप गर्ग, उपाध्यक्ष बुलचंद गोयल, कमलदीप त्यागी, सुशील शर्मा, संयुक्त मंत्री गोपाल धीमान, नीरज गोयल, आकाशदीप त्यागी, संगठन मंत्री चौ. सतपाल सिंह, श्रीमती संतेष त्यागी, श्रीमती शकुन्तला धीमान और ऑडिटर मुकेश धीमान प्रमुख रूप से शामिल रहे।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता का संदेश भी देता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.