डॉ अंजलि के स्वागत में उमड़े कांग्रेसी

देहरादून। आज एयरपोर्ट पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं कर्नाटक की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि हेमंत नीलांबर जी का स्वागत करने पहुँचे। वे देवप्रयाग की पर्यवेक्षक नियुक्त हुई हैं। इसी अवसर पर राजपुर के पूर्व विधायक एवं देवप्रयाग के पर्यवेक्षक श्री राजकुमार जी भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर देवप्रयाग जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल , प्राजेंद्र शाह , प्रियांश छाबड़ा अर्जुन रावत , आशीष राणा कोटि सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कांग्रेसी साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों पर्यवेक्षकों का स्वागत किया तथा देवप्रयाग क्षेत्र के राजनीतिक व संगठनात्मक हालात पर विस्तार से चर्चा की।

सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में देवप्रयाग में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा और आने वाले समय में पार्टी को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.