सीएम से मिले महेंद्र भट्ट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा नव निर्वाचित टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों के जिला पंचायत अध्यक्षों को मिला व्यापक समर्थन इस बात का प्रमाण है कि विकसित उत्तराखंड के निर्माण के लिए उठाए जा रहे कदमों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.